रेत खनन व परिवहन को लेकर पिछले कई महिनों से चल रहे विवाद शुक्रवार रात को गहरा गया। ग्राम चारभाठा से पिकअप, कार से कई असामाजिक तत्व ग्राम मचान्दूर में इकट्ठा होकर रेत खदान चलाने के नाम पर विवाद करने लगे। जिससे गांव में हनुमान जयंती मनाने को लेकर हो रही बैठक में उपस्थित युवाओं से विवाद हो गया। मामले में कुछ लोगों को चोेट भी लगी है।