
CG News: तेंदुए का आतंक अभी भी जारी है। शनिवार और रविवार की रात्रि आवासपारा निवासी रमेश रजक के घर में तेंदुआ पालतू पशुओं को शिकार बनाने के लिए घर के छप्पर में चढ़ कर तोड़ने का प्रयास किया। तेंदुआ छप्पर को तहस-नहस कर दिया।
छप्पर नहीं टूटने पर पालतू पशुओं को शिकार नहीं बना पाए। छानी टूट गया होता तो शायद पशुओं को शिकार बना लिया होता। रमेश रजक ने बताया कि तेंदुआ आए दिन घर में पहुंच कर मुर्गी, गाय, बैल को शिकार बनाने के लिए छप्पर छानी में चढ़कर तहत-नहस कर देता है।
CG News: घर को सुरक्षित रखने के लिए दो शेरू कुत्ते रखा हूं। कुत्तों ने भौंक-भौंक कर भगाया। बता दें कि पिछले एक महीने पहले दुधावा में एक 11 वर्षीय बालक को तेन्दुआ ने हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया, जिसका इलाज रायपुर में चल रहा है। गांव में दहशत का माहौल है।
गांव में शाम होते ही भालू घरों के दरवाजा तोड़ कर घुस जाते हैं। घरों में रखें गुड़, तेल, शक्कर और मुर्गी-मुर्गा को भी खा जाते हैं। गांव के कई घरों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। गांव के लोगों को सावधानी में रहने के लिए कहा गया है।
Updated on:
29 Oct 2024 03:13 pm
Published on:
29 Oct 2024 03:13 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
