31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांकेर
Leopard entered MLA PA House: विधायक के पीए के घर घुसा तेंदुआ, लोगों में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Play video

Leopard entered MLA PA House: विधायक के पीए के घर घुसा तेंदुआ, लोगों में मचा हड़कंप, देखें VIDEO

Leopard entered MLA PA house: कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ग्राम बागडोंगरी में एक तेंदुआ अचानक विधायक सावित्री मंडावी के निज सहायक मोहन मंडावी के घर में घुस आया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कांकेर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 11 Apr 2025, 2:23 PM IST

Leopard entered MLA PA House: कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ग्राम बागडोंगरी में एक तेंदुआ अचानक विधायक सावित्री मंडावी के निज सहायक मोहन मंडावी के घर में घुस आया। यह देख लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि घर के परछी में म्यार में तेंदुआ छिपकर बैठ गया था। सही समय पर तेंदुआ को देख लिया, जिससे परिजन सतर्क हो गए।

जानकारी के मुताबिक, 10 अप्रैल को दोपहर 12.30 बजे के दौरान चारामा वन परिक्षेत्र के ग्राम बागडोंगरी में विधायक सावित्री मंडावी के निज सहायक मोहन मंडावी के घर के परछी में तेंदुआ आ गया। इससे परिजनों के साथ ग्रामीणों में दहशत रही। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, जिसके बाद तेंदुआ आखिरकार बाहर निकलकर जंगल की ओर भाग गया।