10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शासकीय दर पर वसूलेगा स्कूल का किराया, भवन खाली कराने एसडीएम को भेजा पत्र

स्कूल संचालिका से शासकीय दर पर किराए वसूली व भवन खाली कराने खादी ग्रामोद्योग के प्रबंधक ने एसडीएम को पत्र भेजा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कांकेर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 7 Jul 2018, 2:12 PM IST

cg news

शासकीय दर पर वसूलेगा स्कूल का किराया, भवन खाली कराने एसडीएम को भेजा पत्र

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में खादी ग्रामोद्योग विभाग के भवन में 24 साल से संचालित निजी कमला पब्लिक हाईस्कूल की उलटी गिनती प्रारंभ हो गई है। स्कूल संचालिका से शासकीय दर पर किराए वसूली व भवन खाली कराने खादी ग्रामोद्योग के प्रबंधक ने एसडीएम को पत्र भेजा है। स्कूल के खिलाफ अब दडांत्मक कार्रवाई जल्द एसडीएम कर सकती हैं।

नगर के कांकालिनपारा में संचालित कमला पब्लिक हाईस्कूल निजी है। इस स्कूल का संचालन 1994 से खादी ग्रामोद्योग के भवन में हो रहा है। खादी ग्रामोद्योग विभाग से बिना अनुमति स्कूल का संचालन किया जा रहा है। शुक्रवार को खादी ग्रामोद्योग विभाग के प्रबंधक ने निरीक्षण किया।

कमला पब्लिक हाईस्कूल की संचालिका द्वारा शासकीय भवन को बाउंड्रीवाल के अंदर घेरा में कर लेने से प्रबंधक भौचक रह गए। खादी ग्रामोद्योग के खपरैल भवन को तोड़कर स्कूल संचालिका नया निर्माण कराया रही थी। उन्होंने निर्माण कार्य तत्काल बंद करा दिया और स्कूल संचालिका कलमा गुप्ता से शासकीय भवन में स्कूल संचालन संबंधी दस्तावेज की मांग की तो एक पूर्व मंत्री का नाम लेते हुए संचालिका ने कहा उन्हीं के कहने पर खाद्यी ग्रामोद्योग के भवन में स्कूल चल रही हूं। उक्त भवन में 24 साल से स्कूल का संचालन करना संचालिका ने स्वयं स्वीकार किया है। स्कूल संचालिका के पास शासकीय भवन एग्रीमेंट संबंधी दस्तावेज नहीं होने पर प्रबंधक ने उक्त स्थान को खाली कराने कहा है। कमला स्कूल की संचालिका एक पार्टी की सदस्य हैं।

ऐसे हुआ शासकीय भवन पर कब्जा:- काफी दिनों पहले खादी ग्रामोद्योग के इस भवन में एक यूनिट संचालित हो रही थी। किसी कारण से यूनिट बंद होने पर कमला पब्लिक स्कूल संचालिका ने कब्जा कर लिया। भवन के सामने खाली खादी ग्रामोद्योग विभाग की भूमि को भी अपने हद में कर बाउंड्रीवाल खड़ीकर गेट लगा दिया। बाउंड्रीवाल खड़ी करने के बाद खादी ग्रामोद्योग की खाली भूमि पर स्कूल भवन बना लिया और कब्जे में ले लिया।

खादी ग्रामोद्योग का यह भवन कुछ दिन तक महिला रामायण मंडली के भी कब्जे में था। कलक्टर को सांैपे ज्ञापन में महिला रामायण मंडली ने उक्त भवन को स्कूल से खाली कराकर रामायण मंडली को देने मांग की है। अब देखना यह होगा कि कहीं राजनीतिक दबाव में स्कूल से खाली होने के बाद शासकीय भवन को महिला रामायण मंंडली को सौंपा जाता है या खादी ग्रामोद्योग विभाग स्वयं अपने पास रखेगा।

कमला नेहरू पब्लिक हाईस्कूल की कमला गुप्ता ने बताया ग्रामोद्योग के भवन में 1994 से स्कूल का संचालन कर रही हूं। यह भवन कंडम हो गया था देवार लोगों का कब्जा था। खाली पड़े भवन का उपयोग कलक्टर से पूछ कर रही हूं। अगर हमें जानकारी होती कि इस का किराया वसूला जाएगा तो उपयोग नहीं करती।

खादी ग्रामोद्योग विभाग के शासकीय भवन पर कब्जा एवं तोडफ़ोड़ की शिकायत पर मैं स्वयं निरीक्षण किया। निर्माण कार्य बंद करा दिया और भवन छोडऩे के लिए कहा हूं। स्कूल के खिलाफ कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी करेंगी। शासकीय दर पर स्कूल से किराए भी वसूला जाएगा।

केपी श्रीवास, खादी ग्रामोद्योग विभाग प्रबंधक.ग्रामोद्योग के भवन में 1994 से स्कूल का संचालन कर रही हूं। यह भवन कंडम हो गया था देवार लोगों का कब्जा था। खाली पड़े भवन का उपयोग कलक्टर से पूछ कर रही हूं। अगर हमें जानकारी होती कि इस का किराया वसूला जाएगा तो उपयोग नहीं करती।


खादी ग्रामोद्योग विभाग प्रबंधक के केपी श्रीवास ने बताया खादी ग्रामोद्योग विभाग के शासकीय भवन पर कब्जा एवं तोडफ़ोड़ की शिकायत पर मैं स्वयं निरीक्षण किया। निर्माण कार्य बंद करा दिया और भवन छोडऩे के लिए कहा हूं। स्कूल के खिलाफ कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी करेंगी। शासकीय दर पर स्कूल से किराए भी वसूला जाएगा।