कांकेर. चंदे की मांग को लेकर अन्नपूर्णापारा वार्ड में दुकान में बैठे एक युवक से मारपीट का मामला तुल पकड़ता जा रहा है। वहीं, जांच में गए उपनिरीक्षक ने दुकान में पहुंच कर जांच करने के बजाए उसे ही डरा धमका कर कहा कि कांकेर में मेरी चलती है, मैं तेरे खिलाफ केस दर्ज कर दूंगा। शिकायत सोमवार को जिला प्रशासन के अधिकारी और पुलिस अधिकारियों के पास दुकान संचालक और घायल युवक ने की। एल्मूनियम दुकान में घायल एक आदिवासी युवक की शिकायत थाना प्रभारी द्वारा नहीं लिखे जाने की बात सामने आई है।