आईएमडी ने कन्नौज, फर्रुखाबाद के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। दोनों जिलों में बादल गरजने, आकाशीय बिजली और धुआंधार बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार कानपुर मंडल में मानसून प्रवेश कर चुका है। जिसका असर फर्रुखाबाद और कन्नौज में भी दिखाई पड़ेगा। बीती रात कहीं कहीं जोरदार बारिश हुई है। बारिश का स्वरूप देख लोग भी हैरान है। कहीं धुआंधार बारिश हो रही है तो कहीं सूखा पड़ा है। आज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने का अनुमान है। दक्षिण और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश होने का अनुमान है। तापमान में कमी आई है। लेकिन उमस के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है।