6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला ने सिपाही पर लगाये यौन शोषण के आरोप, कहा- धोखे से गर्भपात करा दिया, देखें वीडियो

कन्नौज जिले की छिबरामऊ तहसील का मामला...

2 min read
Google source verification
kannauj crime news

कन्नौज. जिले की छिबरामऊ तहसील क्षेत्र में बनी कांशीराम कालोनी में एक सिपाही कुछ लोगों को साथ लेकर ब्लॉक से अपना सामान निकालने पहुंचा। सिपाही को देखकर महिला ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद एक महिला ने सिपाही पर दुष्कर्म के प्रयास व गर्भपात का गंभीर आरोप लगाया। मामला सिपाही से जुड़ा होने पर महकमे में खलबली मच गई। अफसर मामले की छानबीन कराने में जुट गए।

कन्नौज जिले की छिबरामऊ कोतवाली में तैनात सिपाही करीब एक वर्ष से कांशीराम कॉलोनी के ब्लॉक संख्या 78 में पत्नी के साथ रहता है। वहीं ब्लॉक 73 में एक महिला रहती है। कुछ समय पहले सात माह की गर्भवती महिला अचानक गायब हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने दो माह पहले उसे कासगंज क्षेत्र से बरामद कर लिया। महिला के गायब होने के मामले में किराये पर रहने वाले सिपाही का नाम सामने आया था। हालांकि मामला सिपाही से जुड़ा होने की वजह से दबा दिया गया। उस समय कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला व सिपाही के बीच तनातनी का मामला बना रहा।

ये लगे संगीन आरोप
ऐसे में सिपाही ने वहां से निकलने की सोच कुछ लोगों को साथ लेकर ब्लॉक से अपना सामान निकालने पहुंचा। सिपाही को देखकर महिला ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। महिला ने बताया कि सिपाही ने उसको भ्रमित कर कोई दवा खिलाकर सात माह का गर्भ गिरा दिया है। कई बार उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास भी किया। पुलिस शिकायत के बाद भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। अब वह सामान लेकर यहां से भागने की कोशिश में है। इस पर भीड़ ने सिपाही को घेर लिया।

मामले की जांच हुई शुरू
जानकारी पाकर प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार व्यास ने उप निरीक्षक अभिनेष कुमार को पुलिस टीम के साथ मौके पर भेजा। उन्होंने लोगों को समझाया और सिपाही का सामान अपनी देखरेख में दूसरे ब्लॉक में रखवा दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस टीम भेजी गई थी। मामले की जानकारी कराई जा रही है। सिपाही के दोषी होने पर तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी। जानकारी अफसरों को दी गई है।

400 रुपये किराये पर ली थी कालोनी
आरोपी सिपाही ने फर्रुखाबाद चौराहे के निकट रहने वाले एक व्यक्ति की कालोनी को 400 रुपये प्रतिमाह में किराये पर लिया था। इसमें वह करीब साल भर से रहता था। दिलचस्प बात यह है कि कांशीराम कालोनी में अक्सर किराये पर लोगों को रखे जाने के मामले सामने आते हैं। तत्काल अधिकारी कार्रवाई की बात भी करते हैं लेकिन बाद में कुछ भी नहीं होता है।

देखें वीडियो...