
IIT Kanpur
IIT Kanpur: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर ने देश का पहला इंस्पेक्शन रोबोट विकसित किया है, जो पावर ग्रिड सबस्टेशनों में काम करेगा। इसे "स्टेशन इंस्पेक्शन रोबोट" का नाम दिया गया है। यह रोबोट पूरी तरह से ऑटोनॉमस है, यानी इसे किसी इंसान की मदद की जरूरत नहीं है।
यह रोबोट पावर सबस्टेशन में जाकर डेटा इकट्ठा करेगा। अगर कहीं कोई खराबी या समस्या होगी, तो उसकी पहचान कर लेगा। पावर सबस्टेशनों में उच्च विद्युत चुम्बकीय क्षेत्र होते हैं, जो इंसानों के लिए खतरनाक हो सकते हैं। लेकिन यह रोबोट बिना किसी जोखिम के 24/7 काम कर सकता है।
इसमें तीन कैमरे लगे हुए हैं - एक RGB कैमरा, एक थर्मल कैमरा और एक स्टिरियो कैमरा। अगर किसी हिस्से का तापमान बढ़ता है, तो यह तुरंत अलार्म भेजता है। इसके अलावा, इसमें एक एक्यूस्टिक सेंसर्स भी है, जो आवाज के जरिए खतरे का पता लगाता है।
Updated on:
04 Dec 2024 04:11 pm
Published on:
04 Dec 2024 04:11 pm
