IMD alert for dangerous weather: Storm, heavy rain warning, farmer dies due to lightning कानपुर देहात में आकाशीय बिजली गिरने से 57 वर्षीय किसान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के समय वह गेहूं की फसल काटने के लिए गया था। बारिश होने के दौरान पेड़ के नीचे बैठा गया। उसी समय आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद मृतक परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामला कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के दलिकपुर महाराजपुर गांव की है। इधर मौसम विभाग ने 11, 12 और 13 अप्रैल के लिए अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार सुबह के समय बदल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। आंधी-तूफान और बारिश की होने की भी संभावना है।