23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Kanpur / UP Weather Update: मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, 37 जिलों में साढ़े तीन घंटे बाद शुरू हो सकती है बारिश

UP Weather Update: मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, 37 जिलों में साढ़े तीन घंटे बाद शुरू हो सकती है बारिश

IMD lattest issued orange alert for these districts आईएमडी ने 28 फरवरी और 1 मार्च के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार प्रदेश के 37 जिले प्रभावित होंगे। इस दौरान मौसम आफत की बारिश होगी। बादल गरजने के साथ तूफान भी आने की संभावना है। ‌
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Narendra Nath Awasthi

•

Updated: 28 Feb 2025, 5:00 AM IST

28 फरवरी और 1 मार्च के लिए ऑरेंज अलर्ट

IMD issued orange alert for these districts आईएमडी ने 28 फरवरी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार आंधी तूफान के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। बर्फबारी और तेज हवाएं भी चल सकती हैं। भारी बारिश भी होगी। सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इसका ज्यादा असर दिखाई पड़ेगा। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। गंगा के मैदानी भागों में भी हल्का-फुल्का असर दिखाई पड़ेगा। बूंदाबांदी और बारिश हो सकती है। तापमान उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

यह भी पढ़ें: सांसद साक्षी महाराज बोले- राहुल गांधी का सम्मान होना चाहिए, भगवान उन्हें सलामत रखे, जानें क्यों?

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश 37 जिलों के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इसका व्यापक असर दिखाई पड़ेगा। आईएमडी ने 28 फरवरी को 8.30 बजे से एक मार्च को 8.30 बजे तक के लिए अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 22 जिलों के लिए येलो की चेतावनी दी गई है। ‌कुल 37 जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग और मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ में यह जानकारी दी है।

इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया

जिसके अनुसार सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर और उसके आसपास के जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में ओलावृष्टि होने की अधिक संभावना है।

इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया

इसके साथ ही सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, संभल, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, आगरा के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बर्फ गिरने की भी संभावना है।

इन जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया

मौसम विभाग ने महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कासगंज, एटा, बदायूं, शाहजहांपुर, मैनपुरी, फिरोजाबाद और उसके आसपास के क्षेत्र में बादल गरजने के साथ बर्फबारी हो सकती है।