IMD latest weather forecast आईएमडी मौसम विभाग के अनुसार कानपुर और उसके आसपास के जिलों में आसमान में सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा। जिससे विजिबिलिटी में कमी आएगी। लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएन सुनील पांडे ने देशभर के मौसम प्रणाली के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोमोरिन और उसके आसपास के क्षेत्रों, पाकिस्तान के मध्य भाग, बांग्लादेश के पूर्वी भागों में चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। जो पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। जिसके कारण आज 25 नवंबर तक दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग में एक अवसाद (डिप्रेशन) बन सकता है। जिसका असर मौसम पर पड़ेगा। कानपुर में इस हफ्ते तापमान में और गिरावट आएगी।