4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kanpur News:शादी के एक साल बाद संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत, पति पर हत्या का आरोप

Kanpur Dowry Death:कानपुर के नजीराबाद में 28 वर्षीय नवविवाहिता रेखा का शव घर में मिला। मायके वालों ने पति राहुल पर टॉर्चर और हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

2 min read
Google source verification

मृतका की फाइल फोटो

कानपुर के नजीराबाद थाना क्षेत्र के रंजीत नगर में एक नवविवाहिता का शव घर में जमीन पर पड़ा मिला।मृतका की पहचान 28 वर्षीय रेखा के रूप में हुई है। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

अमेठी के गौरीगंज स्थित पूरे बान सिंह कटरा लालगंज वार्ड-17 निवासी शीतला प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी रेखा की शादी करीब एक साल पहले नजीराबाद के रंजीत नगर निवासी राहुल के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति राहुल और ससुराल के अन्य लोग रेखा को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।

पिता के मुताबिक, रेखा से और उसके मायके वालों से लगातार पैसे की मांग की जाती थी। फोन पर गालीगलौज कर दबाव बनाया जाता था। प्रताड़ना से तंग आकर रेखा कुछ समय से मायके अमेठी में ही रह रही थी। इससे पहले वह पति राहुल के साथ पुणे में थी, जहां राहुल एक दुकान में काम करता था।

1 मई को लौटी थी ससुराल, फिर मिली लाश

शीतला प्रसाद ने बताया कि 1 मई को ही रेखा ससुराल रंजीत नगर वापस लौटी थी। उसी दिन शाम को ससुराल वालों का फोन आया कि "रेखा ने कुछ कर लिया है"। घबराए परिजन तुरंत कानपुर के लिए रवाना हो गए।जब वे रंजीत नगर पहुंचे तो देखा कि रेखा का शव घर के दरवाजे के पास जमीन पर पड़ा था। इसके बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना है कि दामाद राहुल की लगातार प्रताड़ना के कारण ही रेखा की जान गई है।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

मौके पर पहुंची नजीराबाद पुलिस ने हालात को संभाला। नजीराबाद इंस्पेक्टर पवन सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। इसके बाद रात करीब 9 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इंस्पेक्टर के अनुसार, मृतका के पिता शीतला प्रसाद की तहरीर के आधार पर पति राहुल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह साफ होगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और आरोपी पति से पूछताछ होगी।

एक साल में टूट गया शादी का रिश्ता

रेखा की शादी को अभी सिर्फ एक साल ही हुआ था। मायके वालों का आरोप है कि दहेज और पैसों के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का।