23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कानपुर: नर्सिंग की पढ़ाई कर रही छात्रा के साथ दुष्कर्म, संचालक गिरफ्तार

कानपुर में नर्सिंग होम में नर्स के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। घरवालों को उसकी जानकारी तब हुई जब नर्स की तबीयत बिगड़ गई। थाना में तैयारी देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Narendra Nath Awasthi

•

Updated: 5 Nov 2024, 2:25 PM IST

घटना की जानकारी देते कानपुर कमिश्नरेट पुलिस

घटना की जानकारी देते कानपुर कमिश्नरेट पुलिस

उत्तर प्रदेश के कानपुर में प्राइवेट नर्सिंग होम में नर्सिंग की छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। रात में ड्यूटी के बहाने नर्सिंग होम संचालक ने छात्रा को रोक लिया। केबिन में बुलाकर जिसके साथ दरिंदगी की। जान से मारने की धमकी देते हुए उसे जाने दिया। तबीयत बिगड़ने के बाद उसने घटना की जानकारी घर वालों को दी। यह सुनकर घर वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। थाना में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। एसीपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है। मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र का है।

यह भी पढ़ें: उन्नाव जंक्शन रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, एक नंबर प्लेटफार्म के ऑफिस के लिए बन रहा नया भवन

कल्याणपुर थाना क्षेत्र में नर्सिंग होम संचालित हो रहा है। जिसमें नर्सिंग की एक छात्र काम करने के लिए जाती थी। ड्यूटी के बहाने छात्रा को नर्सिंग होम ने संचालक ने रोक लिया। जिसके साथ दरिंदगी की गई। धमकी देते हुए छात्रा को छोड़ा गया कि किसी को बताया तो जान से मार देंगे। इसके साथ ही दोबारा उसने नर्सिंग होम पर काम करने के लिए भी बुलाया। घर में जब पीड़िता की तबीयत खराब हुई तो उसने घर वालों को जानकारी दी।‌

क्या कहते हैं एसीपी कल्याणपुर?

एसीपी कल्याणपुर ने बताया कि तहरीर के आधार पर संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।