28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Kanpur / Weather Forecast: नया पश्चिमी विक्षोभ 18 फरवरी को होगा सक्रिय, अधिकतम तापमान सामान्य से 7.8 डिग्री अधिक

Weather Forecast: नया पश्चिमी विक्षोभ 18 फरवरी को होगा सक्रिय, अधिकतम तापमान सामान्य से 7.8 डिग्री अधिक

Weather Forecast, 18 February 2025: आईएमडी मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ को लेकर अपडेट किया है। जिसके अनुसार मंगलवार को एक और योजना पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसका असर मैदानी भागों में भी दिखाई पड़ेगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Narendra Nath Awasthi

•

Updated: 18 Feb 2025, 10:19 AM IST

मंगलवार को सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

Uttar Pradesh Weather Forecast: मौसम विभाग ने एक नए पश्चिमी विक्षोभ का अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार 18 फरवरी मंगलवार को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। रात में पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में प्रवेश करेगा। तेज हवाएं चलने की संभावना है। फरवरी महीने में अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री रहने का अनुमान है। जो सामान्य से 7.5 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री है। जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। किंतु बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज रात का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने का अनुमान है। मंगलवार 18 फरवरी को भी यही स्थिति रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को कानपुर रात का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने का अनुमान है। उत्तर दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन धुंध का असर दिखाई पड़ेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा कानपुर में 18 फरवरी का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आसमान में आंशिक रूप से बदल छाए रहेंगे। पश्चिम और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। मंगलवार का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहने का अनुमान है। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।‌ रात को भी तेज हवा चलने की संभावना है। बारिश नहीं होगी। ‌आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 6 किलोमीटर प्रति घंटे गिरफ्तार से हवा चल सकती है।