
घटना की जानकारी देती डीसीपी साउथ अंकिता शर्मा और गिरफ्तार आरोपी
उत्तर प्रदेश के कानपुर के सोशल मीडिया पर एक महिला के साथ एक व्यक्ति का अश्लील वीडियो वायरल किया गया था। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने वायरल वीडियो में दिख रहे आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस उपायुक्त दक्षिण ने बताया कि महिलाओं से संबंधित अपराध के खिलाफ कानपुर पुलिस कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मामला गुजैनी थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है।
सोशल मीडिया 'एक्स' पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें अश्लीलता दिखाई जा रही है। वायरल वीडियो को तथाकथित कुलदीप भदोरिया ने वायरल किया था। एक के बाद एक 'एक्स' पर कई लोगों ने रिपोस्ट किया। कानपुर पुलिस ने वायरल वीडियो को स्वत: संज्ञान में लेते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्यवाही की।
क्या कहती है पुलिस उपायुक्त दक्षिण?
इस संबंध में पुलिस उपायुक्त दक्षिण अंकिता शर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो तथाकथित कुलदीप भदौरिया का बताया जा रहा है। जिसने अपने सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल किया है। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक महिला के साथ अश्लीलता फैला रहा है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए गुजैनी थाना में बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कुलदीप भदौरिया को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके खिलाफ कठोरता कार्रवाई की जा रही है।
Updated on:
11 Nov 2024 06:46 am
Published on:
10 Nov 2024 06:08 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
