
‘उत्कृष्ट’ कोचों के साथ होगा ट्रेनों का मेकओवर
कानपुर। पहले से बेहतर हो चुकी श्रमशक्ति एक्सप्रेस के कोच अब और भी ज्यादा बेहतर होंगे. दरअसल, खबर कुछ ऐसी मिली है कि रेलवे के प्रोजेक्ट ‘उत्कृष्ट’ के तहत श्रमशक्ति समेत कानपुर सेंट्रल से गुजरने वाली 7 और ट्रेनों के कोचों को बेहतर बनाया जाएगा. इस प्रोजेक्ट के तहत कुल 66 ट्रेनों के 140 कोचों के इंटीरियर्स, एक्सटीरियर्स, टॉयलेट्स को बढ़ाया जाएगा. प्रति कोच 60 लाख रुपए का खर्च किया जाएगा. इस पर काम शुरू भी हो चुका है. कानपुर से गुजरने वाली कालका मेल के दो कोच इसी प्रोजेक्ट के तहत मॉडीफाई किए गए हैं.
होंगे कुछ ऐसे बदलाव
प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेनों में इस प्रोजेक्ट के तहत टॉयलेट्स में माडर्न फिटिंग्स व सोप डिस्पेंसर लगाए जाएंगे. सभी कोचों में एस ट्रैप बायो टॉयलेट लगाए जाएंगे. इतना ही नहीं, एसी कोचों में बदबू को रोकने के लिए ऑटो जेनिटर सिस्टम इंस्टॉल किए जाएंगे. कोच की पीवीसी फ्लोरिंग को बदला जाएगा. कोचों के पैनल भी बदले जाएंगे व साथ ही साथ एसी कोचों में नई डिजाइन के पर्दे भी लगाए जाएंगे. कोच डोर वे पर विनायल व्रैपिंग व अच्छे पोस्टरों का इस्तेमाल होगा.
इन ट्रेनों में प्रोजेक्ट का होगा इस्तेमाल
श्रम शक्ति एक्सप्रेस – 2 में
पुष्पक एक्सप्रेस – 3 में
प्रयागराज एक्सप्रेस – 2 में
शिवगंगा एक्सप्रेस – 2 में
गोमती एक्सप्रेस – 2 में
वैशाली एक्सप्रेस – 3 में
महाबोधी एक्सप्रेस – 2 में
कालका मेल – 2 में
ऐसा कहते हैं अधिकारी
इस बारे में उत्तर मध्य रेलवे के पीआरओ अमित मालवीय कहते हैं कि प्रोजेक्ट उत्कृष्ट के तहत एनसीआर जोन की कई ट्रेनों में भी कोचों को बेहतर बनाया जाएगा. इस पर काम भी शुरू हो चुका है. कुल मिलाकर कुछ ही समय बाद इस प्रोजेक्ट के तहत ट्रेनों का बदला हुआ रूप देखने को मिलेगा. उन बदली हुई ट्रेनों में यात्रियों की यात्रा का आनंद दोगुना हो जाएगा. अधिकारियों की जानकारी के तहत इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत कोचों के पैनल भी बदले जाएंगे व साथ ही साथ एसी कोचों में नई डिजाइन के पर्दे भी लगाए जाएंगे. कोच डोर वे पर विनायल व्रैपिंग व अच्छे पोस्टरों का इस्तेमाल होगा.
Updated on:
04 Oct 2018 01:25 pm
Published on:
04 Oct 2018 01:25 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
