दरअसल, यह घटना कानपुर के सरसौल थाना क्षेत्र के नर्वल कस्बा की है। जहां के रहने वाले सुनील शर्मा सेकंड हैंड ऑटो चलाकर जैसे-तैसे परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। पत्नी संगीता ने बताया कि उन्होंने आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए कुछ समय पहले ही एक सेकंड हैंड ऑटो खरीदा था, जिससे सिर्फ घर का गुजारा हो रहा था। लेकिन, इसी बीच 21 जुलाई को ट्रैफिक पुलिस ने 10 हजार रुपये का ई-चालान भेज दिया। मोबाइल पर मैसेज देखते ही सुनील के पैरों तले जैसे जमीन ही न रही और वह परेशान रहने लगे।