4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फसल काट रहे थे माता-पिता, आग लगने से 6 माह की मासूम की मौत

गांव कोटवास में बुधवार दोपहर एक खेत में बने छोटे छप्परपोश (टापरी) में आग लगने से उसमें सो रही चार माह की मासूम की झुलसने से मौत हो गई। वहीं बालिका को बचाने के प्रयास में पिता व चाचा सहित तीन जने के झुलस गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

करौली

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 30 Mar 2023, 8:41 AM IST

photo1680145510.jpeg

हिण्डौनसिटी(करौली)। समीप के गांव कोटवास में बुधवार दोपहर एक खेत में बने छोटे छप्परपोश (टापरी) में आग लगने से उसमें सो रही चार माह की मासूम की झुलसने से मौत हो गई। वहीं बालिका को बचाने के प्रयास में पिता व चाचा सहित तीन जने के झुलस गए। परिजन बालिका राजवी पुत्री कुशल कुमार को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसडीएम व डीएसपी ने चिकित्सालय पहुंच घटना की जानकारी ली।


यह भी पढ़े: सिलेंडर विस्फोट में अनाथ हुई बेटियां बोली: कलक्टर अंकल हमारा बचपन भी संवारिए

कोटवास सरपंच लोकेश जाटव ने बताया कि कुशल कुमार व उसकी पत्नी सीमा खेत में गेहूं की फसल काट रहे थे। सीमा ने बेटी राजवी व छह वर्षीय बड़ी पुत्री ऋषिका को खेत में बने छप्परपोश में चारपाई पर सुला दिया था। अचानक छप्परपोश में आग लग गई। दोनों बालिकाएं झुलस गई। गंभीर झुलसने से राजवी की मौत हो गई।

यह भी पढ़े: पत्नी को साथ नहीं भेजने से गुस्साए पति ने 15 माह की बेटी को दीवार पर दे मारा, मौत

मासूम को बचाने के प्रयास में पिता कुशल व चाचा वीकेश भी झुलस गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौप दिया। एसडीएम ने बताया कि छप्परपोश में आग लगने की घटना में चार माह की बच्ची की गंभीर झुलसने से मौत हो गई। पीडि़त परिवार को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना के तहत सहायता की प्रक्रिया के लिए सूरौठ तहसीलदार को निर्देशित किया गया है।