29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधायक बेटी के कंधों पर विदा हुआ पिता, पुत्र नहीं होने पर राजकुमारी ने दी मुखाग्नि

हिण्डौन सिटी विधायक राजकुमारी जाटव के पिता गुलाबचंद का शनिवार को निधन हो गया। विधायक ने अपनी बहन के साथ पिता की अर्थी को कंधा देकर मुखाग्नि दी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 10 Jun 2017, 6:38 PM IST

rajkumari jatav

rajkumari jatav

हिण्डौन सिटी विधायक राजकुमारी जाटव के पिता गुलाबचंद का शनिवार को निधन हो गया। विधायक ने अपनी बहन के साथ पिता की अर्थी को कंधा देकर मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के लिए गुलाबचंद की शव यात्रा विधायक के आवास से निकाली गई।

इस दौरान विधायक राजकुमारी जाटव तथा उनकी बहन विमला ने अर्थी को कंधा दिया। बाद में बड़ी बेटी विधायक ने मोक्षधाम में पिता की चिता को मुखाग्नि दी। गुलाबचंद के दो बेटी राजकुमारी जाटव तथा विमला है, उनके पुत्र नहीं थे।

वे काफी दिनों से विधायक राजकुमारी जाटव के साथ करौली में रह रहे थे। अंतिम यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश राजोरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष भौरू सिंह जादौन, जिला महामंत्री हेमेन्द्र वशिष्ठ, करौली के मंडल महामंत्री वीरेन्द्र मित्तल, हिण्डौन सिटी के बबली चतुर्वेदी तथा अन्य शामिल हुए।