निकाय चुनाव की मतगणना की गिनती होने के मात्र तीन दिन शेष है। जैसे जैसे मतगणना का दिन नजदीक आएगा, भाव में न सिर्फ उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा, बल्कि दांव पर एक करोड रुपये लग चुके होंगे। सटोरिये की माने तो एक अनुमान के मुताबिक सटटा बाजार में अभी तक 70 लाख से अधिक के दांव लग चुके हैं। सटटा बाजार सूत्रों की माने तो प्रदेश में भाजपा की सरकार बने आठ माह ही बीते हैं,लेकिन बिजली पानी सड़क-यातायात संकट के बीच बढ़ते अपराध के बावजूद सटोरिये भाजपा प्रत्याशी पर काम भाव दे रहे हैं, सटोरियों का मानना है कि सत्ता की हनक और कई जुड़े दिग्गज नेताओं के अलावा आरएसएस की टीम भी चुनाव में जुटी हुई थी। इसलिए पार्टी के प्रचंड बहुमत से सत्ता में होने तथा राजनीतिक जोड़-तोड़ को भाजपा की चुप्पी को देखते हुए प्रत्याशी राधा माहेश्वरी को कम आंकना मुनासिब नहीं है। ऐसे में सटोरिए कांग्रेस, निर्दलीय पपर अधिक तो भाजपा बसपा पर कम भाव दे रहे हैं। जबकि सटटेबाज बसपा को चौथे, और कांग्रेस को दूसरे, और बीजेपी को तीसरे और पहले स्थान पर निर्दलीय को लेकर भी सटटा लगा रहे हैं।