23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जूते पॉलिश के दस रूपए मांगने पर कर दी किशोर की हत्या

किशोर ने जूता पॉलिश करने के दल रुपए मांगे तो यह बात दबंग वीनेश यादव को नागवार गुजरी औऱ उसने गोली मार दी।

2 min read
Google source verification
Gun Shot

जूते पॉलिश के दस रूपए मांगने पर कर दी किशोर की हत्या

कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में जूतों पर पॉलिश कराई के दस रूपए मांगने पर एक किशोर की दबंगों ने गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए पोस्टमार्टम ग्रह कासगंज भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- BIG NEWS पुलिस भर्ती परीक्षा में आंसर सीट बेचने वाले गैंग के नौ लोग गिरफ्तार

पॉलिश के रुपए मांगने पर मार दी गोली

वारदात कासगंज जनपद के थाना पटियाली कोतवाली इलाके के गांव दरियावगंज की है। बताया जा रहा है कि दबंगों की गोली का शिकार हुआ किशोर सुखबीर सिंह जूतों पर पॉलिश करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। बीती मंगलवार की सुबह दरियावगंज का वीनेश यादव पुत्र तेजपाल सिंह यादव जूतों पर पॉलिश कराने के लिए आया था। जिस पर सुखबीर ने पॉलिश कराने के एवज में दस रूपए की मांग की। रूपए न देने पर वीनेश ने सुखबीर को जान से मारने की धमकी दी और रात्रि आठ बजे के तकरीबन सुखबीर की गोली मारकर हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें-नगर निगम के किसी भी कार्य को लेकर अब भटकने की जरूरत नहीं, इस तरह होगा समस्या का समाधान

शव कंधे पर रख कर ठिकाने लगाने चल दिया दबंग

इतना ही नहीं दबंग का दुस्साहस तो देखिए, गोली मारने के बाद शव को कंधे पर रखकर ठिकाने लगाने चल दिया था। इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने वीनेश को गिरफ्तार कर लिया और सुखबीर के शव को कब्जे में में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए पोस्टमार्टम ग्रह कासगंज भेज दिया है। जहां सुखबीर की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें- जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण सड़क बनी तालाब, घरों तक पहुंचा पानी

यह भी पढ़ें- जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण सड़क बनी तालाब, घरों तक पहुंचा पानी