घटनाक्रम के अनुसार शुक्रवार की देर शाम मेघ सिंह ने अपने 3 वर्षीय सौतेले बेटे आयुष की छाती पर लात मारकर उस समय हत्या कर दी जब बच्चे की मां पुष्पा मक्का के खेत पर बच्चे को घर छोड़कर काम करने गई थी। मेघ सिंह ने अपनी पहली पत्नी को छोड़कर जिला फर्रुखाबाद थाना नवाबगंज के ग्राम सलेमपुर निवासी पुष्पा से दूसरी शादी 6 माह पूर्व रचा ली थी। पुष्पा के पहले से ही एक बेटा था।