4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कासगंज हिंसा: दरवाजा तोड़कर पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

कासगंज हिंसा के बाद शहर में बने हालातों को सामान्य करने के लिए पुलिस भरसक प्रयास कर रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कासगंज

•

image

Mukesh Kumar

•

Updated: 30 Jan 2018, 7:06 PM IST

कासगंज हिंसा

Kasganj Violence

कासगंज। कासगंज हिंसा में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस एक्शन मोड में है। मंगलवार को पुलिस ने शहर के बडडू नगर और गंदानाला इलाके में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने दरवाजा तोड़कर छह आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।


दरवाजा तोड़कर आरोपियों को पकड़ा
कासगंज हिंसा के बाद शहर में बने हालात को सामान्य करने के लिए पुलिस भरसक प्रयास कर रही है। वांछित आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। मंगलवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बडडू नगर इलाके में आरोपी वसीम के घर पहुंची। यहां बाहर से गेट लगा हुआ था। अंदर चार आरोपी छिपे हुए थे। घर का गेट को तोड़कर पुलिसकर्मी अंदर घुस गए और चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई आईजी संजीव गुप्ता के नेतृत्व में की गई।


सलीम के घर पर भी छापा
वहीं नदरई गेट गंदा नाले के पास आरोपी सलीम के घर पर भी पुलिस ने छापेमारी की। यहां से मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि उसके घर से दो युवकों को हिरासत में लिया गया। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कासगंज हिंसा के आरोपियों से सख्ती से निबट की बात कही थी। पांच दिनों में अब तक 150 युवक गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस लगातार वांछित आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।

ये भी पढ़ें- मौलाना तौकीर रजा ने बरेली डीएम आर विक्रम सिंह को बताया जिहादी अफसर, दिया बड़ा बयान

पांचवें दिन भी नहीं सुधरे हालात
बता दें कि कासगंज हिंसा के पांच दिन बाद भी शहर में हालात सामान्य नहीं हुए हैं। हिंसा की आग शहर से जिले के अब गांव और कस्बों में भड़कने लगी है। सुबह को अमांपुर में कुछ उपद्रवियों ने धार्मिक स्थल को निशाना बनाया और तोड़फोड़ की। इससे पहले देर रात में भी तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं हुईं थी।