6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दहेज की खातिर महिला को लाठी डंडों से पीटा, हालत गंभीर

मायके पक्ष के लोगों ने उपचार को कराया निजी अस्पताल में भर्ती। आशा ज्योति महिला 181 हेल्पलाइन ने मौके पर पहुंच किए बयान दर्ज।

2 min read
Google source verification
dowry system

दहेज की खातिर महिला को लाठी डंडों से पीटा, हालत गंभीर

कासगंज। जिले में महिला उत्पीड़न के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसा ही एक मामला आज रविवार को कासगंज में देखने को मिला। जहां देहज की खातिर ससुरालीजनों ने अपनी ही बहू को लाठी डंडों से पीट पीट कर अधमरा कर दिया। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां आशा ज्योति हेल्पलाइन 181 ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी

है।

यह भी पढ़ें- अय्याशी के लिए करते थे ट्रेनों में लूट, पुलिस के हत्थे चढ़े

शरीर पर सुई चभाने के मिले निशान

दरअसल सुन्नगढ़ी थाना क्षेत्र के नागर निवासी उमेश की मानें तो उन्होंने अपनी पुत्री गीता की शादी अलीगढ़ जनपद के गांव हिमांचल नगला निवासी देवेन्द्र सिंह के साथ पांच वर्ष पूर्व की थी। शादी के बाद से देवेन्द्र सुसरालीजनों पर अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगा। मांग पूरी न होने पर गीता के साथ मारपीट और उत्पीड़न करने लगा। शनिवार की शाम देवेन्द्र ने लाठी डंडों से मारपीट कर अधमरा कर दिया और घर पर फांसी लगा कर आत्महत्या करने की सूचना दे दी। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। फिलहाल उसे बेहतर उपचार के लिए उच्च स्वास्थ्य केन्द्र के लिए रेफर कर दिया है।वहीं घटना को लेकर गीता की वृद्ध मां का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं आशा ज्योति हेल्पलाइन की शुभमकर्ता पार्वती की टीम भी अस्पताल में पहुंच गई। यहां उन्होंने बताया कि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। उसके शरीर पर लाठी डंडों के अलावा सुई से चुभाने के निशाना हैं। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जायेगी।

यह भी पढ़ें- रिटायर्ड IAS के होटल में चल रही थी शराब-शबाब पार्टी, महिला पुलिस अधिकारी ने किया बड़ा खुलासा

यह भी पढ़ें- कासगंज अवैध हथियारों के कारखानों पर छापेमारी तेज, एक महीने में तीसा खुलासा