30 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बदमाशों ने परिवार को बंधक बना पीटा, नकदी समेत जेवर लूटे

सहावर थाना क्षेत्र के मोहल्ला हंस नगर में बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाया।
1 minute read
Google source verification
पुलिस

कासगंज। सहावर थाना क्षेत्र के मोहल्ला हंस नगर में बुधवार रात को बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाया। बदमाशों ने परिवार को डरा धमका कर बंधक बना लिया। महिलाओं के विरोध करने पर उन्हें लाठी-डंडों से पीटा गया। जिसमें तीन महिलाएं घायल हो गयी। घायल महिलाओं को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें- फीस जमा करने की मोहलत मांगी तो बच्चे को प्रताड़ित कर स्कूल से निकाला

आधा दर्जन बदमाशों ने बोला धावा
घायल महिला ममता के मुताबिक आधा दर्जन डकैत बुधवार और गुरुवार की रात को हाथों में लाठी डंडे, चाकू लेकर घर में घुस आए। उन्होंने सबसे पहले राजू पुत्र गंगा सिंह को बंधक बना लिया। जब अर्चना पत्नी राजू, ममता पत्नी रंजीत सिंह के साथ वृद्ध महिला सोनवती ने इसका विरोध और चीख-पुकार करने का प्रयास किया तो डकैतों ने उन पर लाठी-डंडों और चाकू से प्रहार कर दिया। जिसमें ममता समेत तीन महिलाएं घायल हो गयी। बाद में डकैत उनके घर में रखी हजारों रुपए की नकदी और जेवरात लूट कर फरार हो गए। पीड़ित परिवार की माने तो डकैतों लगभग चार लाख रुपए की डकैती डाली।

ये भी पढ़ें- आधी रात में डाका डाल बच्चों समेत सभी को बेरहमी से पीटा, लाखों के जेवर व नकदी लेकर बदमाश हुए फरार

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की
डकैती की सूचना पर पहुंची सहावर थाना पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। वहीं घायल महिलाओं का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टर के अनुसार एक महिला की हालात सामान्य हैं, जबकि ममता और सोनवती के गंभीर चोटें आयी हैं। अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी स्थिति पता चल पाएगी।