हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मार्गशीर्ष मैले को लेकर तैयारियां सोरों में जोर शोर से चल रही है।कोई मैला की साज सज्जा में लगा हुआ है, तो कोई चरख झूला लगाकर मैले में चार चांद लगा रहा है। जबकि जिला प्रशासन सभी तैयारियां मुकम्मल की बात कर रहा है। लेकिन हरपदीय गंगा की सफाई करने के लिए न तो जिला प्रशासन आगे और न ही नगर पालिका सोरों, जबकि 30 नवम्बर का पहला स्नान, दूसरा स्नान तीन दिसम्बर को है।