वहीं दूसरी घटना इसी कोतवाली क्षेत्र के लहरा रोड की बताई जा रही है। जहां खेत पर कार्य करने जा रहे धर्मपाल सिंह के 12 वर्षीय बेटे रूपकमान निवासी सोरों कस्बे के मोहल्ला घटिया को बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी। जिससे रूपकमान की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में मृतक के पिता धर्मपाल सिंह से वार्ता की गई तो उन्होंने अपने बेटी की मौत पर विलाप करते हुए पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया कि पुलिस को बाइक पकड़ कर दे दी गई, लेकिन पुलिस बाइक सवार को पैसे लेकर बचा रही है। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।