31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कासगंज, बरेली और अलीगढ़ के लुटेरे हुए एक, इस तरह कर रहे लूटपाट, देखें वीडियो

पुलिस ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। लूट का खुलासा भी किया है। अन्य की तलाश जारी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कासगंज

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 12 Jun 2019, 5:19 PM IST

kasganj police

कासगंज, बरेली और अलीगढ़ के लुटेरे हुए एक, इस तरह कर रहे लूटपाट, देखें वीडियो

कासगंज। कासगंज जिले के मोहनपुर कस्बे में 29 मई, 2019 को दिनदहाड़े हुई व्यापारी के घर में लूटपाट का एसपी अशोक कुमार कासगंज ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर एक लाख 19 हजार तीन सौ रूपये के अलावा चांदी के जेवरात बरामद किये हैं। साथ ही तीनों के कब्जे से लूट में प्रयुक्त की गई बाइक के अलावा तीन तमंचा और छह कारतूस बरामद हुए हैं। यह भी खुलासा हुआ है कि कासगंज, बरेली और अलीगढ़ के लुटेरे एक हो गए हैं। वे मिलकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- सुहागनगरी शर्मसार, किराएदार की चार साल की बेटी के साथ मकान मालिक के बेटे ने किया दुष्कर्म का प्रयास, देखें वीडियो

होली से पूर्व की थी लूट
पुलिस गिरफ्त में आये लुटेरे पप्पन निवासी गढ़का, भोला उर्फ यूनुस, अल्ताफ उर्फ आफताब निवासी धवा थाना गंजडुंडवारा, कासंगज के रहने वाले हैं। तीनों ने कबूलनामे के दौरान बताया कि जुबेर निवासी बाकरगंज बरेली, बब्बू निवासी दहेली गेट, अलीगढ़ के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। उन्होंने होली से दो दिन पूर्व भी गंजडुंडवारा में मौजिन के घर पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

यह भी पढ़ें- ट्रैफिक पुलिसकर्मी नो एंट्री में निकाल रहा था भारी वाहन, तभी सादा कपड़ों में निजी गाड़ी से पहुंच गये शहर के नये एसएसपी..., इसके बाद जो हुआ..., देखें वीडियो

नकदी भी बरामद
पुलिस अधीक्षक कासगंज अशोक कुमार शुक्ल ने बताया कि 29 मई को दिनदहाड़े प्रदीप कुमार गुप्ता व्यापारी के घर पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस इसे बहुचर्चित लूट मान कर चल रही थी। इसके पीछे लगी हुई थी। सहावर थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि वनपुर नहर रोड की ओर से लुटेरे कहीं जाने के लिए गुजर रहे थे। तभी तीनों को दबोच लिया गया। उनके कब्जे से तीन तमंचा, छह कारतूस, एक बाइक के अलावा लूटी गई नकदी एक लाख 19 हजार तीन सौ रुपये बरामद हुए हैं। साथ ही के 500 ग्राम जेवर बरामद हुआ है। फिलहाल तीनों को जेल भेजकर फरार लुटेरों की तलाश में पुलिस को लगाया है।

यह भी पढ़ें- चोरी के मामले में फंसी खाकी, एक इंस्पेक्टर समेत चार सिपाहियों के विरुद्ध एफआईआर के निर्देश, देखें वीडियो