तालाब के नजदीक युवक की लाश पेड़ में लटकी हुई मिली है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, अब तक ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि, युवक ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या कर उसे लटकाया गया है। बहरहाल, परिजन ने हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क पर चक्काजाम कर दिया। फिलहाल, पुलिस द्वारा परिजन और ग्रामीणों को समझाईश देकर सड़क का चक्काजाम खुलवाया।