
buy cheapest plots and land farm house in mp
कटनी. जिला अस्पताल व स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रहे डॉक्टरों, अफसरों व कर्मचारियों को शीघ्र ही अलीशान फ्लैट का सपना साकार होगा। यह संभव हो सकेगा स्वास्थ्य विभाग द्वारा 4-जी 4-एफ व जी-एच फ्लैट की दी गई स्वीकृति से। जिले में १६ फ्लैड के लिए स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है, शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया के बाद कार्य प्रारंभ होगा। यह निर्माण दो करोड़ रुपए की अधिक की लागत से होगा। जानकारी के अनुसार जिला चिकित्सालय में 4-जी 4-एफ व जी-एच टाइप के फ्लैट स्वीकृत हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इन फ्लैटों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने के लिए सीएमएचओ को आदेश जारी कर स्थल चयन व निर्माण की कार्रवाई शुरू कराने के की बात कही है। सेक्शन पत्र मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा 4-जी 4-एफ व जी-एच फ्लैट निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभी तक डॉक्टर पुराने क्वार्टर में रह रहे थे, इसलिए विभाग नए भवन बनाने जा रहा है।
खर्च होंगी दो करोड़ से अधिक की राशि
4-जी 4-एफ व जी-एच फ्लैट निर्माण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने राशि की भी अनुशंसा कर दी है। इस योजना के तहत जिला अस्पताल में तीनों टाइप के ४-४ फ्लैट तैयार कराए जाएंगे। फ्लैटों के निर्माण में २ करोड़ ८ लाख ६४ हजार रुपए खर्च किए जाएंगे।
पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन कराएगा निर्माण
जिला अस्पताल के लिए स्वीकृत हुए 4-जी 4-एफ व जी-एच फ्लैट का निर्माण मध्यप्रदेश पुलिस आवास अधोसंरचना विकास निगम संभाग क्रमांक २ द्वारा निर्माण कराया जाएगा। स्थल चयन की कार्रवाई पूरी होते ही निर्माण शुरू होगा। खास बात यह है कि ये फ्लैट सभी सुविधाओं से लैस होंगे ताकि डॉक्टर व स्टॉफ को परेशानी का सामना न करना पड़े।
इनका कहना है
जिला अस्पताल के लिए 4-जी 4-एफ व जी-एच टाइप फ्लैट की स्वीकृति प्राप्त हुई है। स्थल चयन किया जा रहा है। शीघ्र ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।
डॉ. अशोक अवधिया, सीएमएचओ।
Published on:
30 Apr 2018 11:26 am
बड़ी खबरें
View Allकटनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
