27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फाल्ट सुधारने हाईटेंशन लाइन पर चढ़ा था लाइनमैन, करंट के झटके से मौत

केवलरहा फीडर मेंं चल रहा था मरम्मत कार्य, बजली आपूर्ति बहाल करने में बरती गई लापरवाही लाईनमैन की जान जाने पर उजागर।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 4 Feb 2021, 6:48 PM IST

News

फाल्ट सुधारने हाईटेंशन लाइन पर चढ़ा था लाइनमैन, करंट के झटके से मौत

कटनी/ मध्य प्रदेश के कटनी जिले के बाकल थाना इलाके के खखरा से पटना गांव के बीच बिजली सप्लाई की मरम्मत कर रहा एक लाइनमैन हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आ गया। बिजली का झटका इतना जोरदार था कि, लाईनमैन की चंद सैकंडों में ही मौत हो गई और उसका शव काफी देर तक बिजली के खंभे पर ही लटका रहा।

पढ़ें ये खास खबर- 15 फरवरी से शुरु हो रही है मुंबई से एक और उड़ान, अब तक इंदौर और मुंबई के बीच 5 उड़ानें हुईं

देखें खबर से संबंधित वीडियो...

कम्यूनिकेशन गैप के कारण हुआ हादसा

30 वर्षीय लाईनमैन मृतक रंजीत पटैल मध्य प्रदेश के हरदा जिले का निवासी था। बिजली विभाग को मिली लाइन फॉल्ट की सूचना पर लाईनमैन रंजीत बिजली फॉल्ट सुधार के कार्य में लगा था, तभी अचानक बंद लाईन में अचानक करंट दौड़ जाने से युवक उसकी चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि, हादसा बिजली विभाग के कम्यूनिकेशन गैप के कारण हुआ, जिसका खामिया लाइनमैन को अपनी जान गवाकर भुगतना पड़ा।

पढ़ें ये खास खबर- प्रदेश स्तरीय अस्पतालों के 'कायाकल्प अभियान' की शुरुआत, अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंची टीम


मृतक के परिजन ने की ये मांग

इधर, लाइनमैन की मौत के बाद उसके परिजन और अन्य लोगों ने बिजली मरम्मत कार्य और व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये। परिवार के सदस्यों ने लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की मांग करते हुए घटना स्थल पर ही नारेबाजी शुरु कर दी। लाइनमैन के मौत की सूचना बाकल थाने को दे दी गई है। फिलहाल, मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।