27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

15 फरवरी से शुरु हो रही है मुंबई से एक और उड़ान, अब तक इंदौर और मुंबई के बीच 5 उड़ानें हुईं

कम किराये में इंदौर से मुंबई के लिये एक और उड़ान!
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 4 Feb 2021, 5:36 PM IST

news

15 फरवरी से शुरु हो रही है मुंबई से एक और उड़ान, अब तक इंदौर और मुंबई के बीच 5 उड़ानें हुईं

इंदौर/ मध्य प्रदेश की आर्थिक नगरी इंदौर से अब तक देश की राजधानी दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा उड़ानें हैं। वहीं, धीरे-धीरे ये संख्या देश की आर्थिक नगरी के लिये भी बढ़ती जा रही है। बता दें कि, मौजूदा समय में इंडिगो एयरलाइंस ही इंदौर से मुंबई के लिए हवाई यात्रा की सुविधा दे रहा है, लेकिन फरवरी के मध्य माह तक विस्तारा एयरलाइंस भी इन दोनो शहरों के बीच हवाई सेवा शुरु करने जा रहा है।

पढ़ें ये खास खबर- नई कटनी जंक्शन-बिलासपुर रेल मार्ग पर हादसा, ट्रेन के 6 डब्बे पटरी से उतरे


मुंबई आवाजाही का समय

मौजूदा समय में इंदौर से मुंबई जाने वाली उड़ानों का समय रोजाना सुबह 7.10, 9.20, दोपहर 12.20 और शाम 5 बजे होता है। लेकिन, विस्तारा के सूत्रों के मुताबिक, आगामी 15 फरवरी से इन दोनों शहरों के बीच विस्तारा एयरलाइंस भी हवाई सेवा शुरु कर देगी। ये उड़ान मुंबई से इंदौर और फिर इंदौर से मुंबई रूट पर संचालित रहेगी। सुबह 7.50 बजे ये उड़ान मुंबई से इंदौर पहुंचेगी, फिर यहां से 8.30 बजे ये दौबारा मुंबई के लिये रवाना हो जाएगी। यानी सुबह के समय ही शहर को एक और उड़ान मिल जाएगी।

पढ़ें ये खास खबर- अवैध शराब का भंडार पकड़ाया, आबकारी विभाग के साथ 3 थानों की पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई


कम हो सकता है किराया

आपको बता दें कि, मौजूदा समय में इंदोर से मुंबई जाने का किराया साढ़े 4 हजार रुपए के आसपास है। ऐसा इसलिये भी क्योंकि, इस रूट पर अब तक सिर्फ इंडिगो एयरलाइंस ही हवाई सेवाएं दे रही है। नई एयरलाइंस की उड़ान यहां से संचालित होने पर अनुमान लगाया जा रहा है कि, इंडिगो भी दोनो शहरों के बीच हवाई सफर का शुल्क घटा देगी।

पढ़ें ये खास खबर- राम मंदिर चंदे के नाम पर ठगी : फर्जी रसीद से वसूलता था चंदा, पकड़ा गया तो बोला- 'गलती हो गई माफ कर दो'


शिर्डी के लिये शुरु हुई उड़ान

इसके अलावा, बुधवार से शिर्डी उड़ान भी शुरू की जा चुकी है, जो सुबह 9.45 बजे इंदौर आएगी और यहां से 10.10 बजे लखनऊ के लिए रवाना होगी। वहीं, लखनऊ से दोपहर 2.25 बजे ये इंदौर लौट आएगी। इसके बाद दोपहर 2.50 मिनट पर एक बार फिर शिर्डी के लिए रवाना होगी।

प्रदेश स्तरीय अस्पतालों का 'कायाकल्प अभियान' शुरु - video