16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विश्व महिला दिवस: महिलाओं के सम्मान में जिलेभर में आयोजन, इस अफसर ने कहा किसी भी क्षेत्र में किसी से कम नहीं महिलाएं…

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिलेभर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिला दिवस पर महिलाओं को जागरुक करने के साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का विशेष सम्मान किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन माधवनगर में किया गया।

3 min read
Google source verification

कटनी

image

Balmeek Pandey

Mar 09, 2020

Miscellaneous Events on World Women's Day

Miscellaneous Events on World Women's Day

कटनी. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिलेभर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिला दिवस पर महिलाओं को जागरुक करने के साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का विशेष सम्मान किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन माधवनगर में किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट करने कार्य करने वाली चयनित महिला परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं सभी सेक्टर से 63 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व 63 सहायिकाओं का जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह एवं जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी वनश्री कुर्वेती ने प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड भेंटकर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में शौर्य दल के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह ने महिला दिवस को लेकर महिलाओं को संबोधित किया। सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की एवं इस दौरान कोरोना वायरस बचाव एवं रोकथाम के संबंध में भी जानकारी दी। महिलाओं की महिला सशक्तिकरण अधिकारी वनश्री कुर्वेती ने महिलाओं के द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी से किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। जरुरत है शक्ति और साहस के साथ आगे बढऩे की। इस दौरान कविता एवं रचना पाठ के माध्यम से भी महिलाओं ने अपनी बात रखी। कार्यक्रम में आरती यादव, मीना बड़कुल, मनीष तिवारी, राम प्रसाद पांडे, शिव गोपाल जायसवाल सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

विद्यार्थियों ने किया पांच पत्ती काढ़ा जैविक कीटनाशक का प्रायोगिक प्रदर्शन

बताया नारी का महत्व, संगीत से बांधा समां
गायत्री महिला योग केंद्र में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस दौरान विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। महिलाओं ने गीत के माध्यम से नारी का महत्व बताया। गीत और गानों की प्रस्तुति दी। इस दौरान प्राचार्य डॉ. ऊषा पांडे, निवर्तमान पार्षद जानकी यादव को मुख्य अतिथि रहीं। योग शिक्षिका निशी सिन्हा के सानिध्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उर्मिला अग्रवाल, मालती अग्रवाल, गुलाब देवी, सोनी अंजलि साहू, सुषमा नायक, आरती सुहाने, कल्पना चौरसिया, अपर्णा सोनी, अर्चना सोनी, विनीता बरसैंया, शोभा राय, सोभारी जवानी, मंजू राय, इंदिरा राय, आशा कांचकार, गंगा तोमर, निमिषा अग्रवाल, पुष्पा अग्रवाल, अंजू सेठिया, सरोज सेठिया आदि की उपस्थिति रही।

बीकानेर स्वीट्स में मिलावट व खराब मिठाई की आशंका, लिए गए सेम्पल, मावा बर्फी, पेड़ा के भी लिए नमूने

यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता
अन्र्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विशेष प्रशिक्षण केन्द्र झिंझरी में सर्वोदय फाउंडेशन द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। उम्रदराज महिला सुखवरिया विशेष अतिथि रहीं। मुख्य अतिथि रामसुजान द्विवेदी जिला प्रबंधक कटनी कौशल उन्नयन एवं आजीविका मिशन रहे। स्वाती सिंह ने महिलाओं को शिक्षा के विषय में यह बताया गया कि पढी लिखी माता घर की भाग्य विधाता होती है। मुख्य अतिथि रामसुजान द्विवेदी ने कहा कि महिलाओं को स्वाबलम्बी बनने एवं आजीविका को सुदृढ़ करते हुये सक्षम बनने की बात कही उनके द्वारा महिलाओं को बताया गया कि आप लोग स्वयं स्वाबलम्बी बनते हुये समाज के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनें। इस दौरान दुर्गेश शर्मा, सुष्मिता सेन, नीतू विश्वकर्मा, सीता पटेल, लक्ष्मी पीके मिश्रा आदि मौजूद रहे।

रंग-अबीर के साथ पिचकारियों और मुखौटों से सजा बाजार, जमकर शुरू हुई खरीददारी

कृषि विज्ञान केंद्र में भी आयोजन
जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय कृषि विज्ञान केंद्र कटनी में महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. आरके मिश्रा के निर्देशानुसार वैज्ञानिकों के साथ डॉ. चित्रा प्रभात तिलक कॉलेज, विभा श्रीवास्तव, अनिल काम्बले, बालमुकुंद मिश्रा, किसान मित्र हीरामणि हल्दकार आदि की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ। विभिन्न ब्लॉक से 96 महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं को टिकाऊ कृषि एवं उद्यान वाटिका विषय पर विस्तृत जानकारी दी। कृषि व्यवसाय में दोगुनी वृद्धि करने के लिउ टिकाऊ कृषि के साथ-साथ पशुपालन, मछली पालन, मुर्गी पालन, सब्जी उत्पादन आदि के लिए प्रेरित किया। इस दौरान डॉ. आरके मिश्रा, डॉ. एके दुबे, डॉ. आरपी बैन, डॉ. केपी द्विवेदी, डॉ. संदीप चंद्रवंशी, डॉ. बामणिया ने जानकारी दी। वैज्ञानिक डॉ. केपी द्विवेदी ने कृषि के साथ-साथ उद्यानिकी एवं वानिकी फसलों को एक साथ लगाने की तकनीक एवं आय में वृद्धि करने के लिए प्रशिक्षित किया।

रेल और यात्रियों को सौगात: कटनी-सिंगरौली रेलखंड में 260 किलोमीटर विद्युतीकरण पूरा, ओके रिपोर्ट देने सीआरएस का दौरा

जायंट्स ग्रुप वैदेही ने भी मनाया महिला दिवस
जायंट्स ग्रुप वैदेही द्वारा भी महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शशि यादव, निशा तिवारी, रश्मि सरावगी, संतोष जैन, मंजू खरे, मंजू नेमा, पायल जेतवानी, रीना चौदहा, प्रेम शंकर भारती, अजय मिश्रा, माखन सिंह, विकलांग प्रकोष्ठ प्रांत अध्यक्ष जितेंद्र दुबे, शिक्षक सुरेश तिवारी, केयरटेकर सुमन, अनीता कोहली, आशीष दुबे, अनुराग शर्मा, अविनाश शर्मा, रमेश यादव, वीरू सोनी आदि की उपस्थिति में विविध कार्यक्रम हुए। बच्चों को मिठाई व चाकलेट बांटी गई। महिलाओं का शाल-श्रीफल व मिठाई के साथ सम्मानित किया गया।

महिलाओं के सम्मान में युवक ने दिनभर फ्री में कराई ऑटो की सवारी, हर किसी ने सराहा

संबंधित खबरें

महिलाओं का किया गया सम्मान
महिला दिवस के अवसर पर जायंट्स सहेली ग्रुप द्वारा सभी महिलाओं का अध्यक्ष शशि शुक्ला द्वारा सम्मान किया गया। सहेली ग्रुप में अच्छे कार्य करने के लिए समाजसेवी मीना शुक्ला और ममता को शाल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शशि, ज्योति चौधरी का सम्मान किया गया। गीता जोशी द्वारा महिला दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए गए। मंच संचालन नीलम ने किया। इस दौरान प्रीति सेन को नवनिर्वाचित अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया। कार्यक्रम में रत्ना मिश्रा, लिली, सारिका, शोभा गुप्ता, शोभना, लक्ष्मी, आराधना, ज्योति, शशि, गौरी, दीपाली, नीलम जगवानी, रजनी सिंह, कमला यादव, मंजू सोनी, मंजू सिंह, आरती सोनी, प्रिया श्रीवास्तव आदि की उपस्थिति रही।