1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस पार्टी पर चोरों ने किया हमला, थाना प्रभारी को रॉड और लाठियों से पीट पीटकर कर दिया ये हाल

शहर में एक तरफ तो दिन ब दिन चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। वहीं, चोरों पर पुलिस का खौफ भी नहीं बचा है। इसका उदाहरण बयां करते हुए एक घटना सामने आई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 24 Aug 2022, 5:17 PM IST

News

पुलिस पार्टी पर चोरों ने किया हमला, थाना प्रभारी को रॉड और लाठियों से पीट पीटकर कर दिया ये हाल

कटनी. मध्य प्रदेश के कटनी में एक तरफ तो दिन ब दिन चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। आलम ये है कि, यहां के चोरों पर पुलिस का भी कोई खौफ नहीं बचा है। इसका ताजा उदाहरण उस समय सामने आया, जब यहां एक इलाके में चोरी के एक मामले की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर चोरों ने घातक हमला कर दिया।


हद तो तब हो गई, जब चोरों ने अन्य पुलिसकर्मियों के साथ साथ थाना प्रभारी को भी रॉड और लाठियों से इस कदर की पिटाई की कि, टीआई को गंबीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। आपको बता दें कि, पुलिस के साथ मारपीट का ये मामला जिले के स्लीमानाबाद में सामने आया है।

यह भी पढ़ें- बारिश के बीच प्रसूता को खाट पर लेटाकर उफनता नाला किया पार, सरकारी दावे की पोल खोलती तस्वीरें वायरल


ट्रेक्टर चोरी के केस की पड़ताल करने गई थी पुलिस टीम

बताया जा रहा है कि, चोरी के एक मामले को लेकर चरगवां थाना प्रभारी विनोद पाठक अपनी टीम को लेकर कटनी के स्लीमानाबाद इलाके में गए थे। थाना प्रभारी ट्रैक्टर चोरी की रिपोर्ट पर मामले की जांच के लिए स्लीमानाबाद पहुंचे थे। वहां चोरों ने पुलिस टीम को घेरकर उप लोहे की रॉड और लाठियों से घातक हमला कर दिया। आरोपियों ने चरगवां थाना प्रभारी विनोद पाठक की रॉड और लाठियों से जमकर पिटाई कर दी। हमले में थाना प्रभारी विनोद पाठक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में थाना प्रभारी का जबलपुर के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। फिलहाल, हमला करने वाले सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस आरोपिों की तलाश में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें- PUBG गेम खेलते खेलते हुआ प्यार, फिर उत्तराखंड से भाग आई लड़की, शादी होते ही घर पहुंची नैनीताल पुलिस

भरे बाजार बीच सड़क पर भिड़े दो सांड, फिर मची भगदड़, Video