5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कटनी
यहां चोरों ने इस तरह से दी पुलिस को चुनौती…देखिए वीडियो
Play video

यहां चोरों ने इस तरह से दी पुलिस को चुनौती…देखिए वीडियो

15 दिन के बाद एक ही परिवार की दूसरी दुकान में लगाई सेंध, दहशत में व्यापारी, गर्ग चौराहा में दवा की थोक दुकान में छत का दरवाजा काटकर घुसे चोर, डीवीआर व नकदी लेकर हुए फरार

Google source verification

कटनी

image

Mukesh Tiwari

Jul 16, 2019

कटनी. शहर में चोरों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि एक ही फर्म की दो दुकानों में 15 दिन के अंतराल में धावा बोलकर चोरों पुलिस को चुनौती दे दी। चोरों ने रात को दुकान के छत का दरवाजा काटकर दुकान में प्रवेश किया और सीसीटीवी का डीवीआर सहित पांच हजार नकदी पार कर दी। सुबह संचालक को मामले की जानकारी लगी, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।

नशे में युवक ने किया वो काम कि परेशान रही पुलिस…देखिए वीडियो

कोतवाली थाना के गर्ग चौराहा मेंं आधारकाप निवासी हरिशचंद्र जाधवानी की रामा फार्मा डिस्ट्रीब्यूशन के नाम से दवाओं की थोक दुकान है। रविवार को उनका बेटा रात 8 बजे दुकान बंद करके चला गया था। सुबह जब हरिशचंद्र व उनके बेटे ने दुकान खोली तो सामग्री फैली थी। चोरों ने छत के दरवाजे को काटकर अंदर प्रवेश किया था और दुकान में सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर, ड्राज में रखी लगभग पांच हजार रुपये व अन्य सामग्री पार कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थल का निरीक्षण किया और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रामा फार्मा की बगल से लगी दूसरी दुकान में 27 जून को छत के रास्ते से ही चोर घुसे थे और नकदी व सामग्री पार कर दी। मामले में आज तक पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है। वहीं घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर एक अन्य दुकान में भी चोरी की घटना हुई थी। लगातार हो रही चोरियों के कारण स्थानीय व्यापारी दहशत में हैं।
पत्रिका हरित प्रदेश अभियान- शहर में बढ़ाने हरियाली रोपे पौधे, संरक्षण का लिया संकल्प…देखिए वीडियो