9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरूद के पेड़ से लटकता मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, पत्नी ने पड़ोस की एक महिला पर लगाए संगीन आरोप

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेजा
2 min read
Google source verification
murder

अमरूद के पेड़ से लटकता मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, पत्नी ने पड़ोस की एक महिला पर लगाए संगीन आरोप

कौशांबी. सैनी कोतवाली के सिराथू नगर पंचायत के वार्ड नंबर दस राम लाल का पूरा निवासी एक व्यक्ति का शव अमरूद के बाग में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। मृतक सैनी थाने का हिस्ट्रीशीटर और शराब का लती बताया जा रहा है। वहीं इस मामले में मृतक की पत्नी का आरोप है कि उसके पति ने पड़ोस की रहने वाली महिला के उकसावे में आकर आत्महत्या की है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया। जानकारी यह भी है कि मृतक एक माह पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था।

नगर पंचायत सिराथू के वार्ड नंबर दस राम लाल का पूरा निवासी सोहन लाल पटेल नशे का आदी और सैनी थाना का हिस्ट्री शीटर अपराधी था। वह लगभग दो महीने पहले ही जेल से छूटकर बाहर आया था। परिजनों की माने तो जब से वह जेल से छूटकर आया था तभी से पास में ही रहने वाली एक महिला जो कच्ची शराब बनाने व बेंचने का धंधा करती है उसी के पास अक्सर रहता था। शनिवार की सुबह भी सोहन पत्नी से विवाद कर पड़ोस में शराब बेचने वाली महिला के पास गया था। जहां उसने कच्ची शराब पी और थोड़ी देर बाद उसका शव गांव के बाहर अमरूद के बाग में लटकता मिला।


मृतक की पत्नी पुष्पा देवी का आरोप है कि शराब बेचने वाली महिला के कारण ही उसके पति ने आत्महत्या किया है। घटना की सूचना पर सैनी कोतवाली पुलिस व सीओ सिराथू रमवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ रामवीर सिंह का कहना है कि पारिवारिक कलह के चलते सोहन ने आत्महत्या किया है। पत्नी के आरोपों की जांच कराई जाएगी।

By- यह भी पढ़ें- पूर्व ब्लाक प्रमुख पति के गोदाम से चोरी के वाहनों का बड़ा जखीरा बरामद, नेता को हिरासत में लिया गया

बड़ी खबरें

View All

कौशाम्बी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग