जिले में से सबसे अधिक साइबर अपराध जिला मुख्यालय कवर्धा अंतर्गत ही होते हैं। बीते डेढ़ वर्ष के दौरान कवर्धा में 352 साइबर अपराध से संबंधित प्रकरण दर्ज किया गया। इसके अलावा पंडरिया क्षेत्र 113 के अंतर्गत, पिपरिया क्षेत्र 104 के अंतर्गत, कुंडा में 72, पांडातराई में 66, बोड़ला व सहसपुर लोहारा में 65-65, कुकदुर में 22, भोरमदेव थाना अंतर्गत 8, रेंगाखार में 13, चिल्फ़ी में 8, सिंघपुरी में 7, तरेगांव में 5 और झलमला थाना अंतर्गत 1 प्रकरण दर्ज किया गया। वहीं 38 अन्य साइबर ठगी के प्रकरण हैं।