कवर्धा. प्रदेश भर में भाजपा द्वारा जनसंपर्क की यात्रा की जा रही है।जिसे लोग मात्र चुनावी स्टन्ट कह रहे है। इसका जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। उक्त बाते युवा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के विधानसभा अध्यक्ष सुनील केशरवानी ने कही है। उन्होंने कहा कि इनकी यह यात्रा प्रशासनिक सहयोग से है। इससे गांव के सरपंच सचिव परेशान हो रहे हैं।