जिले के ऐसे गन्ना उत्पादक कृषक जिन्हें किन्हीं कारणों से गन्ना आपूर्ति पर्ची प्रदाय नहीं हुआ हो वे तत्काल भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना कवर्धा के गन्ना विभाग, अपने क्षेत्र सहायक से सम्पर्क कर गन्ना आपूर्ति पर्ची प्राप्त कर सकते हैं। जिन गन्ना उत्पादक कृषक ने अपना शेष गन्ने को जूस के लिए अथवा बीज या फिर गुड़ निर्माण के लिए सुरक्षित रखा हो, शक्कर कारखाना कवर्धा में पेराई के लिए विक्रय नहीं करना चाहते वह कारखाने के गन्ना विभाग को लिखित रूप से सूचित करेंगे।