चूंकि धान खरीदी का सीजन है इसके कारण अन्य प्रदेश से अवैध रुप से धान खपाने की कोशिश की जाती है। हर वर्ष धान खरीदी सीजन में लाखों रुपए के धान जब्त किए जाते हैं। प्रमुख रुप से अंतरराज्यीय बॉर्डर चिल्फी और पोलमी की ओर से तस्करी होती है। इसके चलते ही जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा जिले के बॉर्डर क्षेत्रों में विशेष चेकपोस्ट बनाए गए हैं। चिल्फी के अलावा पोलमी, रेंगाखार, लो