15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बैल से बचने गाड़ी की धीमी फिर भी युवक के सीने के आर-पार हो गया सींग, हुई दर्दनाक मौत

बैल का सींग युवक के सीने में घुस जाने से हुई मौत
less than 1 minute read
Google source verification
accident news

बैल से बचने गाड़ी की धीमी फिर भी युवक के सीने के आर-पार हो गया सींग, हुई दर्दनाक मौत

कवर्धा. इन दिनों सडक़ पर मवेशियों का झुंड लगा हुआ है। इससे आए दिन हादसे भी हो रहे हैं। इन मवेशियों के सामने सरकारी सिमस्टम भी फैल हो चुका है। इसके कारण आए दिन हादसे हो रही है।

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के पिपरिया थाना अंतर्गत सुरेश चंद्रवंशी अपने दोस्त के साथ रायपुर से अपने निवास स्थान ग्राम नेवारीगुढा आ रहा था। इसी दौरान धमरपुरा-बिरकोना के पास मेन रोड़ में एक बैल सडक़ पर था। सुरेश अपने वाहन को धीरे किया, लेकिन बैल अचानक उसकी ओर दौडऩे लगा। इससे मोटर साइकिल बैल से टकरा गया। इससे बैल का सिंग सुरेश के सीने में जाकर घुस गया।

READ MORE: कोचिंग से वापस आ रहा युवक टकराया सड़क पर बैठे मवेशियों से, हुआ ये हाल

जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई।इस घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सौप दिया है।

READ MORE: स्कूल बस की चपेट में आए मां-बेटे, हादसा इतना दर्दनाक की तस्वीर देख दहल जाएगा दिल

वहीं उसके दोस्त को भी गंभीर चोटे आई है, जिसका इलाज चल रहा है। आए दिन मवेशियों से लोगों को चोटे लग रही है। वहीं सडक़ पर मवेशियों के रहने से न केवल वाहन चालक बल्कि मवेशी भी दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं।

READ MORE: पिकअप और बाइक में हुई जबरदस्त भिड़ंत, सड़क पर तड़पता रहा युवक फिर भी मछलियां लूटने में लगे रहे लोग

नेशनल हाइवे पर लगातार मवेशियों का झुंड लगा रहता है। इससे उनकी भी सडक़ हादसे में मौत हो जाती है। लेकिन जिम्मेदार मवेशियों को छुटटा छोड़ देते हैं। सडक़ पर मवेशियों के होने के कारण युवक की जान चली गई। इस प्रकार आए दिन हादसे हो रहे हैं।