गांव के कुछ घरों की बाड़ी में बड़ी संख्या में बांस हैं जहां पर बगुलों का ढेरा रहता है। रविवार-सोमवार की रात में जोरदार बारिश हुई। इसके साथ ही ओलावृष्टि हुई, जिसकी चपेट में बगुले आ गए। आधा से एक इंच के ओला सीधे बगुलों पर बरसे, जिसके कारण तीन दर्जन से अधिक बगुलों की मौत हो गई है।