17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Monsoon 2024: उफनती नदी को चुनौती देना पड़ा महंगा, तेज बहाव में ट्रैक्टर समेत 5 लोग डूबे, देखिए मौत का खौफनाक VIDEO

Tractor washed away in water: कबीरधाम जिले में पिछले 24 घंटे से मूसलाधार बारिश हो रही है। जिसके कारण नदी नाले उफान पर हैं। ऐसे में लोगों को अपनी जान की परवाह किए बिना नदी नालों को पार करने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान दुर्घटनाएं भी हो रहीं हैं। ऐसा ही लापरवाही की तस्वीर कबीरधाम जिले में देखने को मिली है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कवर्धा

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 24 Jul 2024, 9:56 AM IST

Monsoon 2024

Monsoon Update Today: कवर्धा के ढोलढोली गांव में आगरनदी पर बनी पुलिया से गिरकर एक ट्रैक्टर डूब गया। वाहन में सवार 4 मजदूरों ने तुरंत नदी में छलांग लगा दी और तैरकर बाहर निकल आए। वहीं ट्रैक्टर के साथ नदी में गिरे ड्राइवर ने भी तैरकर अपनी जान बचाई। ट्रैक्टर में सीमेंट, छड़ और गिट्टी भरा हुआ था, जो पानी में समा गया।

कुकदुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत पुटपुटा से सेंदुरखार के लिए प्रधानमंत्री सड़क पर पुटपुटा से आगे ढोलढोली गांव में आगर नदी पर दो दिनों से लगातार बारिश के चलते पुलिया (Monsoon) से एक फीट ऊपर पानी बह रहा है। पुलिया पर अधिक पानी के चलते दोनों तरफ लोग रुके हुए थे। कुकदुर पुलिस ड्राइवर और वाहन मालिक की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़े: Monsoon 2024: मौसम विभाग का डबल Alert! इन 30 जिलों में होगी तूफानी बारिश, गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल

Kawardha Incident: कहां जा रहा था ट्रैक्टर

ये पूरी घटना ढोलढोली नदी की है। भवन निर्माण मटेरियल लेकर ट्रैक्टर कूकदूर से सेंदूरखार गांव की ओर जाने के लिए इस नदी को पार कर रहा था। तेज बारिश के कारण ढोलढोल नदी उफान पर थी।पानी पुल के चार फिट ऊपर से बह रहा था। इस दौरान लोगों ने चालक को नदी पार करने से मना किया लेकिन चालक ने किसी का कहना नहीं माना।

सोमवार शाम कूकदूर से सेंदूरखार सीमेंट छड़ लेकर जा रही ट्रेक्टर ढोलढोली नदी के बाढ़ में बह गया। इस दौरान ट्रैक्टर में 5 लोग सवार थे। सभी कूदकर पानी से बाहर निकल गए। घटना में चालक को चोट आई थी। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।