29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Kawardha / Rahul Gandhi के बयान से गरमाई सियासत, भाजयुमो ने विरोध प्रदर्शन कर फूंका पुतला, बोले – वे हिन्दू विरोधी हैं

Rahul Gandhi के बयान से गरमाई सियासत, भाजयुमो ने विरोध प्रदर्शन कर फूंका पुतला, बोले – वे हिन्दू विरोधी हैं

Rahul Gandhi: कवर्धा जिला मुख्यालय में मंगलवार को भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कवर्धा

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 4 Jul 2024, 8:43 AM IST

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi: कवर्धा जिला मुख्यालय में मंगलवार को भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला लेकर विरोध प्रदर्शन किया। राहुल गांधी के हिन्दुओं के हिंसक होने के बयान को लेकर यहां पर विरोध जताया गया। एक पुतला लेकर प्रदर्शन किया। पुतले के चेहरे पर कांग्रेसी नेता राहुल गांधी का फोटो लगाया गया था। पुतले को जूते तले रौंदते हुए जमकर नारेबाजी की गई। नगर के वीर स्तम्भ चौक में आयोजित कार्यक्रम में भाजयुमो के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

मीडिया से बात करते हुए भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मनीराम साहू ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लोकसभा में दिए बयान से साबित होता है कि वे हिन्दू विरोधी हैं। कांग्रेस व इंडिया गठबंधन हिन्दू विरोधी हैं। चुनाव से पहले मंदिर जाते थे, पूजा करते थे। अब उसी हिन्दुओं के खिलाफ बोल रहे हैं, जिसे हिन्दू समाज कभी माफ नहीं करेगा। पूरे देश के हिन्दुओं से राहुल गांधी को माफ ी मांगनी होगी, नहीं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

यह भी पढ़े: Rahul Gandhi ने हिंदुओं का अपमान किया.. डिप्टी सीएम अरुण साव ने कह डाली ये बात, गरमाई राजनीति

Rahul Gandhi: भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी ने कहा फि रोज खान के पोते राहुल गांधी को हिंदू समाज से नाक रगड़कर माफ ी मांगनी चाहिए। वहीं कांग्रेस पार्टी में कार्य कर रहे हिंदू नेताओं को सोचना चाहिए और अपने दिशाहीन बड़बोले नेता राहुल गांधी को समझाएं कि वह हिंदू समाज से माफ ी मांगे। भाजयुमो के विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मनहरण कौशिक, सुरेश दुबे, रवि ठाकुर, सीपी चंद्रवंशी, रामविलास चंद्रवंशी, पवन जायसवाल, योगेश ठाकरे, सुदर्शन कुंभकार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Rahul Gandhi: पंडरिया में भी विरोध

पंडरिया नगर में भी भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सचिन गुप्ता, प्रियेश शुक्ला, रितेश ठाकुर, तुकेश चंद्रवंशी, नरोत्तम साहू, मनहरन साहू, अमित चंद्रवशी, विकाश तिवारी, रवि यादव सहित अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।