प्रत्यक्षदर्शी उनके साथियों ने बताया कि वह ऊपर वाले झरना की ओर जा रहा था। उसके बाद से नहीं दिख रहा है। पुलिस की टीम, थाना बोड़ला के स्टॉफ घटनास्थल में देर शाम तक रेस्क्यू करते रहे। जंगल क्षेत्र व रात होने के चलते लापता युवक का रेस्क्यू करने में दिक्कत हुई। अब सुबह ही रेस्क्यू कर लापता युवक को ढूंढा जाएगा।