27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उपचुनाव के रण में फिर बिगड़े बोल, केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को कहा ‘डोकरी’

खंडवा उपचुनाव के चुनावी रण में कांग्रेस नेता अरुण यादव की फिसली जुबान...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 20 Oct 2021, 7:26 PM IST

smriti.png

खंडवा. मध्यप्रदेश में उपचुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है। उपचुनाव के रण में विवादित बयान भी सामने आ रहे हैं।ताजा मामला खंडवा का है जहां उपचुनाव के प्रचार के लिए पहुंचे कांग्रेस के सीनियर नेता अरुण यादव की जुबान फिसल गई और उन्होंने केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को डोकरी कह दिया। इतना ही नहीं महंगाई को लेकर भी अरुण यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में महंगाई डायन थी लेकिन अब अप्सरा, हेमा मालिनी बन गई है।

चुनाव प्रचार में फिसली जुबान
बुधवार को खंडवा के पंधाना में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव ने भी सभा को संबोधित किया और इसी दौरान महंगाई पर बोलते बोलते वो केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को लेकर ऐसी बात कह गए जिस पर विवाद खड़ा होता नजर आ रहा है। चुनावी सभा को संबोधित करते वक्त अरुण यादव महंगाई को लेकर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में महंगाई बीजेपी को डायन लगती थी और अब महंगाई अप्सरा हो गई है हेमामालिनी हो गई है। इसी दौरान सभा में मौजूद किसी शख्स ने चिल्लाकर स्मृति ईरानी का नाम लेते हुए सवाल किया कि कहां है स्मृति ईरानी। जिसके बाद अरुण यादव ने निमाड़ी भाषा में कहा कि वो तो डोकरी बणी गईज।

ये भी पढ़ें- उपचुनाव में शिवराज का वार : 'बहन के बालों से चश्मा निकालना अपराध है क्या? बेटी के अपमान का बदला लेगी जनता'

भाजपा ने भाषण का वीडियो ट्वीट कर साधा निशाना
अरुण यादव के केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को लेकर दिए गए इस बयान का वीडियो मध्यप्रदेश बीजेपी ने अपने ट्विटर पर शेयर कर कांग्रेस पर निशाना साधा है। ट्वीट में लिखा गया है कि प्रियंका गांधी कहती फिर रही हैं कि- "मैं लड़की हूं, लड़ूंगी"..मध्यप्रदेश के कांग्रेसी नेता के दुष्कर्मी बेटे से तो आप लड़ नहीं पाईं, क्या महिलाओं पर भद्दी टिप्पणी करने वाले कांग्रेसी नेता अरूण यादव से लड़ेंगी? या फिर वही दोगलापन? देश जानना चाहता है !

देखें वीडियो- माला के चक्कर में फंसी मोहतरमा, बुर्के पर मचा बवाल