
खंडवा. एनआरसी में कुपोषित बच्चों और माताओं को फल वितरण करते समिति सदस्य, स्टाफ।
पत्रिका समाचार पत्र खंडवा का 18वां स्थापना दिवस 25 सितंबर शुक्रवार को मनाया गया। इस अवसर पर पत्रिका से जुड़े पाठकों, समाजसेवी संगठनों ने भी विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की। जेसीआई द्वारा आनंदम विद्या निकेतन में 68 पौधे लगाकर संरक्षण का संकल्प लिया गया। भागवत कथा समिति द्वारा कुपोषित बच्चों को फल वितरण किए गए। वहीं, सांदीपनि स्कूल आनंद नगर में विद्यार्थियों ने पत्रिका के 18वें स्थापना दिवस को चित्रों में उकेरा।
पत्रिका के स्थापना दिवस पर शुक्रवार सुबह आनंदम विद्या निकेतन शाला परिसर में जेसीआई द्वारा पौधरोपण किया गया। शाला प्रबंधक सतीश पटेल ने पत्रिका के 18वें स्थापना दिवस पर बधाई दी। जेसीआई पूर्व अध्यक्ष अनिल बाहेती, अध्यक्ष मनन सोनी ने पौधों के संरक्षण का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष विकास मित्तल, नागेश वालंजकर, सचिव अनुज खंडेलवाल, प्रिंस जिंदल, काव्यांश जोशी, आनंदम विद्या निकेतन की प्राचार्य जसमीत कौर साहनी, नेहा सेठी, ज्योति यादव, नेहा दुबे, सोनाली डाकसे एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। आभार अनुज खंडेलवाल ने माना।
पत्रिका के स्थापना दिवस पर श्रीमद भागवत ज्ञानगंगा यज्ञ समिति मयूर विहार ने जिला अस्पताल स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में कुपोषित बच्चों को फल वितरण किया। इस दौरान बच्चों के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना भी की गई। आयोजन में समिति के सतनामसिंह होरा, एल्डरमैन लोकेंद्रसिंह गौड़, भाजपा नेता यशदीप चौरे, सिविल सर्जन डॉ. अनिरूद्ध कौशल सहित पोषण पुर्नवास केंद्र के ड्यूटी डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, डायटिशियन सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
इस अवसर पर मयूर विहार भागवत कथा समिति ने पत्रिका के 18वें स्थापना दिवस पर बधाई दी। समिति सदस्यों ने कहा कि पत्रिका द्वारा हमेशा ही सकारात्मक और जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जिसके कारण हर वर्ग का पाठक पत्रिका से जुड़ रहा है। समिति सदस्यों ने भविष्य में भी पत्रिका से जन सरोकार की खबरों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
Updated on:
27 Sept 2026 12:13 pm
Published on:
27 Sept 2026 12:13 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
