27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हनुवंतिया में बड़ा हादसा : जल महोत्सव के दौरान ऊंचाई से जमीन पर गिरी पैराग्लाइडिंग मशीन, दो की मौत

हनुवंतिया में बड़ा हादसा, 2 कर्मचारियों की मौत।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 20 Jan 2021, 9:42 PM IST

news

हनुवंतिया में बड़ा हादसा : जल महोत्सव के दौरान ऊंचाई से जमीन पर गिरी पैराग्लाइडिंग मशीन, दो की मौत

खंडवा/ मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में स्थित पर्यटन स्थल हनुवंतिया में जल महोत्सव आयोजन के दौरान बुधवार को पैराग्लाइडिंग मशीन ऊंचाई पर जाकर टूटकर गिर गई। हादसे में इंवेंट कंपनी के दो कर्मचारियों की मौत हो गई। घटना के बाद खंडवा कलेक्टर द्वारा मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी कर दिये गए हैं।

पढ़ें ये खास खबर- गरीबों का निवाला छीनने वाला राशन माफिया : मंदिर की जमीन पर बना रखा था आलीशान ऑफिस, प्रशासन ने किया जमीदोज


हादसे में इवेंट कंपनी के दो कर्मचारियों की मौत

इंदिरा सागर बांध के बैक वॉटर पर बने पर्यटन स्थल हनुवंतिया टापू पर इन दिनों जल महोत्सव का आयोजन चल रहा है। जल महोत्सव के चलते यहां देश-विदेश से पर्यटक पहुंच रहे हैं। बुधवार को पैराग्लाइडिंग कराने वाली मशीन चलते समय ऊंचाई पर जाकर टूट कर जमीन पर गिर गई। जिस स्थान से पावर हैंग ग्लाइडर को उड़ाया जा रहा था, उससे लगभग एक किलोमीटर दूर ये मशीन जमीन पर जा गिरी। इसकी चपेट में इवेंट कंपनी के कर्मचारी राजस्थान के रहने वाले सुरेंद्र सिंह राजपूत पाली और मध्य प्रदेश के राजगढ़ निवासी भालचंद दांगी आ गए। घायल अवस्था में दोनों कर्मचारियों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पढ़ें ये खास खबर- जहरीली शराब के खिलाफ अभियान : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, फैक्ट्री छोड़कर फरार हुए आरोपी


जांच में सामने आई हादसे की ये वजह

दरअसल, जल महोत्सव के चलते पर्यटन स्थल पर भारी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं, जिसके चलते पैराग्लाइडिंग मशीन बिना आराम दिये लगातार चलाई जा रही थी। डेढ़ मिनट तक हवा में उड़ाने का शुल्क 1600 रुपए लिया जाता है। कमाई के चक्कर मे कंपनी के कर्मचारी मशीन को बिना रेस्ट दिये चला रहे थे, जिसकी वजह कर्मचारियों की मौत का कारण बनी। जल महोत्सव के दौरान सन सेट इंवेंट कंपनी के द्वारा पैराग्लाइडिंग करवाई जा रही थी।

पढ़ें ये खास खबर- आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के तहत रोजगार मेले का आयोजन, युवाओं को दिये गए नियुक्ति पत्र


कलेक्टर ने दिये मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

कलेक्टर अनय द्विवेदी ने घटना के संबंध में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी कर दिये हैं। अपर कलेक्टर नंदा भलावे कुशरे के मुताबिक, एसडीएम पुनासा मामले की परिस्तियों के आधार पर विस्तृत जांच करके कलेक्टर को रिपोर्ट पेश करेंगे। इसके अलावा पर्यटन स्थल पर मौजूद लोगों से भी अपील की गई है कि, घटना से संबंधित तथ्य, साक्ष्य, जानकारी, फोटो या वीडियो किसी व्यक्ति के पास हों तो उसे एसडीएम को दें, ताकि घटना की बारीकियों को समझा जा सके। वही, पुलिस के मुताबिक, दोनों शवों का पोस्टमार्टम गुरुवार को कराया जाएगा।

रोजगार मेले का शुभारंभ, देखें Video