
-विधायक निधी से दी राशि, नहीं पहुंची स्कूलों के खातों में-विधायक ने लगाया योजना सांख्यिकी विभाग पर कमीशन मांगने का आरोप
खंडवा. पंधाना विधायक राम दांगोरे ने जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी पर कमीशन मांगने का आरोप लगाया है। इस मामले में विधायक द्वारा मंगलवार को सोशल मीडिया फेसबुक, वॉट्सएप परर डाली गई पोस्ट भी जमकर वायरल हो रही है। मामला विधायक निधी से स्कूलों में फर्नीचर के लिए दी राशि के स्कूलों तक नहीं पहुंचने का है। इस मामले में विधायक राम दांगोरे बुधवार को योजना सांख्यिकी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठेंगे।
विधायक द्वारा मंगलवार को फेसबुक पर एक पोस्ट की गई है। जिसमें विधायक द्वारा योजना एवं सांख्यिकी विभाग के कार्यालय का फोटो डाला गया है। इस पोस्ट पर विधायक द्वारा लिखा गया है कि कल कमिशन दूंगा मेडम तक पहुंचा देना। दरअसल सारा मामला विधायक निधी को लेकर है। विधायक दांगोरे ने बताया कि पिछले दिनों पंधाना तहसील के फर्नीचर की कमी वाले 10 स्कूलों के लिए 36 लाख रुपए विधायक निधी से देने की घोषणा की थी। फर्नीचर के अभाव में कक्षा 10वीं, 12वीं के विद्यार्थियों को जमीन पर बैठकर परीक्षा न देनी पड़े इसलिए राशि जल्द से जल्द स्कूलों के खातों में डालने को कहा था। इस मामले में जब योजना सांख्यिकी जिला अधिकारी से बात की तो उनका कहना था कि राशि देने पर रोक लगा दी गई है। विधायक दांगोरे का कहना है विधायक निधी पर रोक लगाने का कोई अधिकार नहीं है। दबी जुबान में विधायक निधी में भी कमीशन मांगा जा रहा है। जबकि वे शासन का रुपया ही शासन के उपयोग के लिए दे रहे हैं।
Published on:
04 Mar 2020 12:00 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
