खंडवा. बोर्ड परीक्षाओं के महाकुंभ में १०वीं की परीक्षा भी शुरू हो गई है। संस्कृत के पर्चे में खास बात ये रही कि संस्कृत में नकल करते एक परीक्षार्थी धराया है तो वहीं करीब डेढ़ हजार परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
सोमवार सुबह 9 से 12 बजे तक जिले के 84 केंद्रों पर 10वीं का संस्कृत का पेपर हुआ। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सख्ती से जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र पर जाने दिया गया। खासतौर से उन 12 केंद्रों पर ज्यादा नजर रखी गई है, जहां स्वाध्यायी परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इन्हें संवेदनशील केंद्र माना है। नकल पर लगाम लगाने के लिए छात्रों के जूते-मोजे उतरवाकर चेक किए गए हैं। इस दौरान कई छात्राएं मोजा उतारने में शरमाती नजर आईं। हालांकि महिला टीचर के रहते वे सुरक्षित रहीं। बाहर ही रखवा लिया सब सामानपरीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले सभी की चैंकिंग हुई, उनसे स्वेच्छा से नकल पेटी में नकल डालने के लिए कहा गया। यदि इसके बाद भी जांच के दौरान किसी छात्र के पास से नकल मिली तो उस पर कड़ी कार्रवाई की बात कही गई। मोबाइल पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहा।